फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसर बोर्ड ने बिना कट के पास की फिल्म 'मशीन'

Thu, 09 Mar 2017 01:36 PM IST
amarujala.com {presented by: Abhishek}
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म सेंसर बोर्ड ने बॉलीवुड निर्देशक अब्बास-मुस्तान की बहुप्रति‌क्षित फिल्म 'मशीन' को बिना कट के पास कर दिया है। फिल्म को ‘U/A’ सर्टिफिकेट दिया गया है। इस फिल्म से अब्बास बरमनवाला के बेटे मुस्तफा बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं।
विज्ञापन


सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने कहा कि बोर्ड सदस्यों को कुछ इस फिल्म में ऐसा कुछ नहीं दिखा जो इसके सीन काटे जाएं।

फिल्म अब्बास-मुस्तान की पुरानी फिल्मों की तरह ही साफ सुथरी है।
 
विज्ञापन

'मुस्तफा का काम बहुत अच्छा'

मुस्तफा के काम की तारीफ करते हुए पहलाज ने कहा कि मुस्तफा का काम बहुत अच्छा है और दर्शकों को जरूर पसंद आएगा। गौरतलब है कि मशीन आगामी 17 मार्च को रिलीज की जाएगी।

अब्बास का कहना है कि हमने इस फिल्म में उतनी ही मेहनत की है जैसा की पहले की फिल्मों में करते आ रहे हैं। हमें फर्क नहीं पड़ता की हीरो घर से है या बाहर से दोनों हमारे लिए महत्व रखते हैं। मुस्तफा के साथ फिल्म में कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें