फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ab Dilli Dur Nahin: फिल्म 'अब दिल्ली दूर नहीं' की रिलीज डेट का हुआ एलान! इस दिन देख सकेंगे

Thu, 23 Feb 2023 08:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'अब दिल्ली दूर नहीं' बिहार के एक ऐसे लड़के की कहानी पर आधारित है, जो परिवार को आर्थिक सहारा देने के लिए आईएएस बनने का सपना देखता है और सफल होता है।
विज्ञापन
Ab Dilli Dur Nahin - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'अब दिल्ली दूर नहीं' काफी वक्त से चर्चा में है। यह फिल्म अब जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट का एलान हो गया है। बता दें कि इमरान जाहिद और श्रुति सोढ़ी जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 12 मई 2023 को रिलीज होगी। यह एक इमोशनल-ड्रामा फिल्म है, जो एक मोटिवेशनल कहानी पर आधारित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कहानी एक रिक्शा चालक के आईएएस बेटे की कहानी से प्रेरित है। 

विज्ञापन


बता दें कि रिक्शा चालक के बेटे गोविंद जायसवाल का सलेक्शन वर्ष 2007 में सिविल सेवा में हुआ था, वे आईएएस अधिकारी बने। फिल्म में गोविंद जायसवाल का किरदार इमरान जाहिद निभाएंगे। इमरान ने बड़ी संजीदगी से गोविंद के किरदार को फिल्म में अदा किया है। इसके लिए एक्टर ने बाकायदा उनसे मुलाकात की और उन्हें करीब से समझा। इमरान जाहिद का कहना है, 'गोविंद जी से मिलना काफी शानदार अनुभव रहा। उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी जो बातें बताईं, इससे उनके किरदार को समझने में काफी मदद मिली। उनकी इच्छाशक्ति के बारे में समझा।'
Shehzada Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पस्त हुई 'शहजादा', पहले हफ्ते में कर सकी महज इतनी कमाई
विज्ञापन


फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि किस तरह बिहार के एक छोटे-से शहर का लड़का अभय शुक्ला सफलता हासिल करने के लिए केंद्रीय राजधानी दिल्ली का रुख करता है। वह एक ऐसे परिवार से आता है, जिसकी अपनी तमाम मुश्किलें हैं। अभय आईएएस बनने का ख्वाब लेकर दिल्ली आता है। दिलचस्प बात यह है कि वह अपने लिए नहीं, बल्कि परिवार को आर्थिक तंगी से निजात दिलाने के लिए यह सपना देखता है।
विज्ञापन

Shalin Bhanot: बिग बॉस 16 के बाद अब 'राक्षस' बने दिखेंगे शालीन भनोट, 'बेकाबू' का प्रोमा आया सामने

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग दिल्ली के मुखर्जी नगर, दिल्ली विश्वविद्यालय, कमलानगर, राजेंद्रनगर, कनॉटप्लेस, तिहाड़जेल और गोविंदपुरी पुलिस स्टेशन जैसी जगहों पर की गई है। फिल्म के कुछ हिस्सों को नोएडा में भी फिल्माया गया है। इस फिल्म की कहानी दिनेश गौतम ने लिखी है। वहीं, फिल्म का निर्देशन कमल चंद्र ने किया है। 
Filmy Wrap: कनाडाई नागरिकता छोड़ेंगे अक्षय और बिहार के लाल को सोनू सूद ने दिया ऑफर, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें