फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजराती गाने पर नाचते नजर आएंगे सलमान खान के जीजा, कल रिलीज होगा 'लवरात्रि' का पहला गाना

Mon, 13 Aug 2018 10:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान के प्रोड्क्शन के बैनर तले बनने वाली उनके जीजा आयुष शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'लवरात्रि' इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में सलमान ने फिल्म की पूरी स्टार कास्ट के साथ मिलकर 'लवरात्रि' का ट्रेलर लॉन्च किया। दर्शकों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद भी आ रहा है।
विज्ञापन


अभी तक 'लवरात्रि' को यूट्यूब पर डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस फिल्म से आयुष शर्मा और एक्ट्रेस वरीना हुसैन बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। अब 'लवरात्रि' से जुड़ी एक और बड़ी खबर का खुलासा हुआ है। अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार मंगलवार यानी 14 अगस्त को फिल्म 'लवरात्रि' का पहला गाना रिलीज किया जाएगा। 
 
विज्ञापन

खास बात यह है कि इस गाने को गुजरात के बड़ौदा में लॉन्च किया जाएगा। इस गाने की झलक 'लवरात्रि' के ट्रेलर में डांडिया खेलते हुए भी नजर आ चुकी है। गुजराती लोक संगीत पर आधारित इस गाने को वैभवी मर्चेंट ने कोरियग्राफ किया है। खबर है कि इस गाने हो गुजरात के बड़ौदा में इसलिए रिलीज किया जा रहा है क्योंकि फिल्म 'लवरात्रि' गुजराती पृष्ठभूमि पर बनी एक लवस्टोरी है। वहीं फिल्म में आयुष शर्मा गुजरात के लड़के का किरदार निभा रहे हैं।

बात करें फिल्म से जुड़ी अन्य चीजों की तो इसमें सलमान खान का कैमियो भी होगा । साथ ही अरबाज और सोहेल खान ने पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया है । इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है । फिल्म को अभिराज मीनावाला डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले ईद के मौके पर फिल्म का टीजर जारी किया गया था। यह फिल्म 5 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें