खास बात यह है कि इस गाने को गुजरात के बड़ौदा में लॉन्च किया जाएगा। इस गाने की झलक 'लवरात्रि' के ट्रेलर में डांडिया खेलते हुए भी नजर आ चुकी है। गुजराती लोक संगीत पर आधारित इस गाने को वैभवी मर्चेंट ने कोरियग्राफ किया है। खबर है कि इस गाने हो गुजरात के बड़ौदा में इसलिए रिलीज किया जा रहा है क्योंकि फिल्म 'लवरात्रि' गुजराती पृष्ठभूमि पर बनी एक लवस्टोरी है। वहीं फिल्म में आयुष शर्मा गुजरात के लड़के का किरदार निभा रहे हैं।
बात करें फिल्म से जुड़ी अन्य चीजों की तो इसमें सलमान खान का कैमियो भी होगा । साथ ही अरबाज और सोहेल खान ने पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया है । इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है । फिल्म को अभिराज मीनावाला डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले ईद के मौके पर फिल्म का टीजर जारी किया गया था। यह फिल्म 5 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी।