फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

Sat, 22 Aug 2026 01:14 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arti Singh On Sunita Ahuja: गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी पिछले कुछ हफ्तों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अब इस मामले पर एक्टर की भांजी आरती सिंह का बयान भी सामने आया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
आरती सिंह, सुनीता आहूजा और गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर पिछले कुछ समय से कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में पैपराजी से बातचीत के दौरान आरती से गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर सवाल किया गया। हालांकि, उन्होंने इस पर कोई राय देने से साफ इनकार कर दिया।

मैं अपनी फैमिली से बात करूंगी 

विज्ञापन

आरती ने कहा, ‘जैसा मैंने पहले भी कहा है, मैं अपने से बड़ों के बीच में नहीं बोलती। ये उनका मामला है। जो लोग फुटेज लेना चाहते हैं, वो अच्छी तरह ले रहे हैं। मैं उनमें से नहीं हूं, क्योंकि मैं परिवार की सदस्य हूं।’

जब आरती से पूछा गया कि इस पूरे मामले को लेकर वह खुद क्या महसूस करती हैं, तो उन्होंने कहा कि उनकी भावनाएं उनके परिवार के लिए हैं और वह इन्हें सार्वजनिक नहीं करना चाहतीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, आरती ने कहा, ‘मेरी जो फीलिंग है ना, मैं रात को कृष्णा को कॉल करके बताऊंगी। मैं टीना से बात करूंगी, मैं यश से बात करूंगी, मैं सुनीता मामी से बात करूंगी, मैं अपनी मम्मी से बात करूंगी।’

विज्ञापन

गोविंदा और सुनीता - फोटो : सोशल मीडिया

सुनीता ने वापस ली थी तलाक की अर्जी

  • बता दें कि सुनीता आहूजा ने इससे पहले तलाक के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन 19 अगस्त को इसे वापस ले लिया।
  • बाद में गोविंदा के मैनेजर ने भी इस बात की पुष्टि की कि तलाक की याचिका वापस ले ली गई है।
  • इस बीच सुनीता ने गोविंदा और उनकी फिल्म 'रूपा' की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार को लेकर भी सार्वजनिक तौर पर कई दावे किए थे।
  • सुनीता ने आरोप लगाया था कि गोविंदा और कोमल रानी शादी करने की योजना बना रहे हैं।
  • हालांकि, गोविंदा ने इन सभी दावों से इनकार किया है।
  • उन्होंने सुनीता के इस तरह से सार्वजनिक तौर पर उनके बारे में बात करने के तरीके पर भी आपत्ति जताई थी।

ये भी पढ़ें- ‘वो सब फालतू…’, जब गोविंदा के फ्रेंड्स सर्कल को सुनीता आहूजा ने बताया था गलत; पुराना बयान फिर हुआ वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें