फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आराध्या भी करने लगी प्रशंसकों को दुआ सलाम

Tue, 02 Jul 2013 04:40 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई सालों का नियम है कि अमिताभ बच्चन रविवार को अपने घर के बाहर जमा प्रशंसकों से मिलते हैं। लेकिन इस रविवार नजारा बदला हुआ था। अमिताभ नहीं अमिताभ का पूरा परिवार बंगले के बाहर खड़े लोगों से मिलने आया।
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन ने सालों से चली आ रही एक पंरपरा में एक बदलाव किया है। अभी तक रविवार को अमिताभ बच्चन अपने चाहने वालों से मिलने के लिए घर की बालकनी से निकलते थे।



वह दूर से ही अपने प्रशंसकों के सामने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार करते थे। उनके चाहने वालों के लिए यह एक तरह का तोहफा था।

इस रविवार अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को और भी बड़ा तोहफा दिया। अमिताभ इस रविवार अकेले बंगले के बाहर नहीं आए। इस बार उनका पूरा परिवार लोगों से मिलने के लिए आया।
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन के अलावा उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या और पोती अराध्या भी लोगों से मिलती नजर आयी। अब देखना यह है कि हर रविवार को ऐसा होता है या फिर यह सिर्फ एक ही रविवार की बात है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें