फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRK: 'कोई भी शाहरुख जैसा नहीं', अच्छी रोमांटिक फिल्मों की कमी पर बोले आर माधवन

Thu, 01 May 2025 01:45 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

R Madhavan Aap Jaisa Koi: आर माधवन इन दिनों अपनी फिल्म 'आप जैसा कोई' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अच्छी रोमांटिक फिल्मों की कमी पर निराशा जताई है। लेकिन उन्होंने रोमांटिक फिल्मों के लिए शाहरुख खान की तारीफ की है। 
 
विज्ञापन
आर माधवन ने की शाहरुख खान की तारीफ - फोटो : इंस्टाग्राम@actormaddy, iamsrk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर माधवन हाल ही में फिल्म केसरी चैप्टर 2 में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने नेविल मैकिनले का किरदार निभाकर हर किसी का दिल जीत लिया। इस फिल्म के बाद अब माधवन 'आप जैसा कोई' फिल्म में नजर आएंगे। इसी फिल्म के एक इंटरव्यू के दौरान जब आर माधवन से रोमांटिक फिल्मों को लेकर एक सवाल पूछा गया तो एक्टर ने जवाब में शाहरुख की तारीफ की और कहा कोई भी शाहरुख खान जैसा नहीं कर सकता.....
विज्ञापन

 

रोमांटिक फिल्मों को लेकर माधवन की राय
न्यूज 18 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, आर माधवन जल्द ही नई फिल्म 'आप जैसा कोई' में नजर आने वाले हैं, जो एक प्रेम कहानी है, जिसमें वे फातिमा सना शेख के साथ नजर आएंगे। माधवन का मानना है कि वृद्ध पुरुषों और महिलाओं की प्रेम कहानियां बहुत रोमांटिक होती हैं, लेकिन ऐसी कहानियां कम बन रही हैं। उन्होंने हॉलीवुड फिल्म 'ऐज गुड ऐज इट गेट्स' का उदाहरण दिया और कहा कि भारतीय सिनेमा में ऐसी परिपक्व प्रेम कहानियों का अभाव है।
 

कैसी होना चाहिए स्क्रिप्ट
माधवन ने बताया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हाल में कोई यादगार भारतीय रोमांटिक फिल्म नहीं आई। उन्होंने कहा कि उनकी उम्र (55 साल) के लिए उपयुक्त प्रेम कहानियां तो और भी मुश्किल से मिलती हैं। उनके मुताबिक, उनकी पीढ़ी प्यार और रिश्तों की गहराई को बेहतर समझती है, लेकिन अच्छे लेखकों की कमी है जो ऐसी कहानियां लिख सकें। उन्होंने यह भी कहा कि अगर प्रेम कहानियां अच्छी तरह से लिखी जाएं, तो वे दर्शकों को जरूर पसंद आएंगी। 
 

शाहरुख को लेकर कही खास बात
आर माधवन ने शाहरुख की तारीफ की और उनका मानना है कि रोमांटिक फिल्मों के लिए शाहरुख जैसा कोई नहीं है। दरअसल, शाहरुख खान को रोमांस का बादशाह बताते हुए आर माधवन ने कहा कि उनके जैसा रोमांस कोई नहीं कर सकता। 

यह भी पढ़ें: Heeramandi: 'हीरामंडी' के शूट की फिर से हुई यादें ताजा, संजय लीला भंसाली ने शेयर कीं तस्वीरें, लिखा भावुक नोट
विज्ञापन

आर माधवन का वर्कफ्रंट
आर माधवन जल्द ही फिल्म 'आप जैसा कोई' में नजर आने वाले हैं। यह एक रोमांटिक फिल्म है, जिसे विवेक सोनी ने निर्देशित किया है और करण जौहर की धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने बनाया है। यह दो अलग-अलग व्यक्तियों की दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी है। इस फिल्स से पहले आर माधवन फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' में नजर आए थे। 'केसर 2' में माधवन के अलावा अक्षय कुमार और अनन्या पांडे ने अहम भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें: WAVES 2025: पंचायत ने रचा इतिहास, WAVES 2025 में शामिल होने वाली पहली सीरीज बनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें