फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीना से आज भी मोहब्बत करते हैं आमिर

Mon, 03 Dec 2012 10:11 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान आज भी अपनी पहली पत्नी से रीना से बहुत प्यार करते हैं। वह उनके हर सुख और दुख में साक्षी होते हैं। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में आमिर ने कहा कि मुझे हमेशा इस बात का अफसोस रहा कि मेरा और रीना का दांपत्य जीवन बहुत लंबे समय तक नहीं चल पाया।
विज्ञापन


हमने बहुत कम उम्र में शादी की थी। ऐसा इसलिए हुआ था कि मैं और रीना एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। अलग-अलग कारणों की वजह से हमारे बीच दूरियां बढ़ गईं। आमिर ने साफ किया कि तलाक के बाद भी उनके मन में रीना के प्रति सम्मान और प्यार है। ऐसा रीना के साथ भी हुआ है। हम दोनों एक दूसरे से आज भी बहुत प्यार करते हैं। आमिर ने कहा कि मैं रीना की हर समस्या में मैं उसका साथ दूंगा।

एक प्रश्न के उत्तर में आमिर ने कहा कि किरण राव, मेरे और रीना के बीच में तलाक की वजह नहीं बनी थीं। किरण मुझे रीना से अलग होने के तीन साल के बाद मिलीं। पहले हमारी दोस्ती हुई। फिर जब हमें लगा कि हम इस रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं तो हमने शादी कर ली। आमिर ने कहा कि मेरे बच्चों ने किरण को मां के रूप में स्वीकार्य किया है।
विज्ञापन


इसके पीछे रीना की बड़ी भूमिका है। आमिर कहते हैँ कि किरण से मिलने के पहले मेरी जिंदगी एक अंधेरे रास्ते की ओर बढ़ रही थी। मैं लोगों से मिलने जुलने से बचने लगा था। मेरे जीवन के खालीपन को किरण ने भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें