शाहरुख खान और आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खास मुलाकात के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार व्यापक हैं। बात करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा- 'महात्मा गांधी के विचारों को प्रचारित करने के लिए फिल्म और टेलिविजन जगत के तमाम शानदार काम कर रहे हैं। आप लोगों को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी भी जाना चाहिए, जहां देश और दुनिया से लोग आ रहे हैं।' वहीं पीएम मोदी ने हस्तियों से डांडी में बने गांधी म्यूजियम घूमने की भी अपील की।
सोशल मीडिया पर पीएमओ इंडिया की ओर से कुछ वीडियोज भी शेयर किए गए हैं। वीडियोज में आमिर- शाहरुख के अलावा कंगना नजर आ रही है। शाहरुख- आमिर के वीडियो में दोनों ही अभिनेता पीएम मोदी के इस कदम की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। आमिर खान ने अपनी बात रखते हुए कहा- 'महात्मा गांधी के विचारों को प्रचारित करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की कोशिशों की मैं सराहना करता हूं। चूंकि हम सिनेमा का हिस्सा हैं और क्रिएटिव माने जाते हैं, ऐसे में हम काफी कुछ कर सकते हैं। मैं मोदी जी को भरोसा दिलाता हूं कि हम इस दिशा में जरूर कुछ करने का प्रयास करेंगे।'
आमिर के अलावा बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को लेकर हम सभी को एक मंच पर लाने के लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। मेरा मानना है कि हमें गांधी के विचारों को एक बार फिर दुनिया और देश को परिचित करना चाहिए। एक तरफ जहां शाहरुख-आमिर ने पीएम मोदी के इस कदम की तारीफ की तो वहीं कंगना रनौत भी पीएम मोदी की इस पहल की तारीफ करती नजर आईं। कंगना ने कहा कि पीएम मोदी ऐसे पहले पीएम हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को इस तरह से महत्व दिया हो।
पीएम मोदी और कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस खास मौके पर छोटे पर्दे के बड़े स्टार कपिल शर्मा भी पहुंचे। कपिल शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ एक फोटो भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। कपिल ने फोटो के साथ ही कैप्शन लिखा है- 'आदरणीय प्रधानमंत्री जी, आप से मिल कर और आपके विचार सुन कर बहुत अच्छा लगा। आप के कुशल नेतृत्व में हमारा देश नयीं नयीं ऊँचाइयों को छूता रहे और आप ऐसे ही हमारा मार्गदर्शन करते रहें, ईश्वर से यही प्रार्थना है! जय हिंद। '