फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम रिपोर्टर से मिल आमिर करेंगे 'तलाश' का प्रमोशन

Thu, 22 Nov 2012 03:02 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'तलाश' के प्रमोशन को लेकर जो संस्पेंस बना हुआ था अब वह खत्म होता दिख रहा है। 30 नवंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए आमिर एक साथ देश के कई शहरों में एक ही समय कार्यक्रम करेंगे।
विज्ञापन


जब तलाश की मार्केटिंग टीम आमिर के साथ फिल्म की कई चीज़ें विचार विमर्श कर रहे थे, उस वक़्त आमिर के दिमाग में भी एक इच्छा जगी और उन्होंने ये बात सबके सामने प्रकट की। आमिर चाहते हैं कि वो हर शहर के क्राईम पत्रकारों से मिलें और खासतौर से उन पत्रकारों से जो कि इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारिता में हैं।

आमिर तलाश में एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं जो कि किसी बड़ी घटना की जांच पड़ताल करते हैं। ये फिल्म एक सस्पेंस ड्रामा है जो कि अपने रहस्यमयता की वजह से काफी चर्चा में है। फिल्म के प्रोमो ने सभी में काफी जिज्ञासा पैदा कर दी है।
विज्ञापन


इस बात की बहुत लोगों को खबर नहीं है कि आमिर क्राईम और इन्वेस्टीगेटिव पत्रकारिता के शौक़ीन हैं और बहुत गंभीरता से इसको फॉलो करते हैं। उनका मानना है कि ये पत्रकार कठिन से कठिन वक़्त में भी बखूबी से अपना काम निभाते हैं।

बॉलीवुड गलियारों में इस बात की चर्चा पिछले कुछ समय से लगातार तूल पकड़ती जा रही थी कि आमिर का फिल्म की निर्देशक रीमा कागती के साथ मनमुटाव है। इस मनमुटाव के चलते वह फिल्म का प्रमोशन नहीं कर रहे हैं। अब चीजें बदल रही हैं। 'तलाश' की मार्केटिंग टीम एक नए और अनोखे विचार के साथ आई है।

तलाश की टीम ने ये योजना बनायी है कि वे फिल्म के प्रमोशन के लिए हर शहर में रात में यात्र करेंगे ताकि प्रमोशन के दौरान भी फिल्म के जैसा ही माहौल पैदा कर सकें। 'तलाश' की टीम ने अभी तक इन्दौर, नागपुर, बंगलौर, कोलकाता, जयपुर, जालंधर, लखनऊ और मेरठ में फिल्म का प्रमोशन करने का तय किया है। हर शहर में ये लोग रात  8 बजे के लगभग ही प्रेस कांफ्रेस रखने का विचार किया है। उसके बाद आमिर और 'तलाश' की टीम उस शहर के सबसे प्रसिद्ध जगह पर भी जाएगी।

ऐसा कहा जा रहा है कि यह सब योजना फिल्म में एक रहस्यपूर्ण कारक जोडने के लिए किया जा रहा है। ये अवधारणा फिल्म के साथ बखूबी जा रहा है क्यूंकि फिल्म का 80 प्रतिशत हिस्सा रात में ही फिल्माया गया है
और वो भी मुंबई के रेड लाईट एरिया में। फिल्म के प्रमोशन में भी इस रहस्य को दिखाया जाएगा।

क्यों नाराज थे आमिर
आमिर खान जिस फिल्म के साथ जुड़ होते हैँ उस फिल्म में वह रचनात्मक सलाह देते रहते हैं। ऐसा आमिर के साथ काम करने वाले हर निर्देशक मान चुके हैं। 'तलाश' फिल्म के बनने के बाद आमिर खान उसके क्लाइमेक्स से संतुष्ट नहीं थे। वह फिल्म की निर्देशक रीमा कागती से फिल्म के क्लाइमेक्स को बदलने की बात कह रहे थे।

कुछ जगहों पर रीमा ने आमिर की बात मान ली पर ज्यादातर दृश्यों को पहले जैसे ही रहने की बात कही। इसी बात को लेकर आमिर और रीमा के बीच मनमुटाव हो गया था। रीमा ने एक इंटरव्यू में यह बात दबे स्वर में स्वीकारी भी थी। इस मनमुटाव की वजह से आमिर अभी तक 'तलाश' के प्रमोशन से पूरी तरह से दूरी बनाए हुए थे। यही नहीं वह पिछले महीने हज की लंबी यात्रा पर भी निकल गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें