सार
Aamir Khan New Look: आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। 60 साल की उम्र में वह अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। हाल ही में आमिर खान ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हुए।
आमिर खान पिछले साल फिल्म ‘सितारे जमीं पर’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने अपने लुक के साथ ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं किया था। लेकिन हाल ही में एक्टर ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिसे देखकर फैंस काे लगा कि वह पहले से ज्यादा यंग हो गए हैं।
शूटिंग के लिए बदला अपना लुक
आमिर खान की उम्र 60 साल है लेकिन उनके प्रोडक्शन हाउस द्वारा साझा की तस्वीर में काफी यंग नजर आ रहे हैं। उन्होंने बाल छोटे करवाए हैं। साथ ही मूंछें भी अच्छे से बनाई हैं। इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। जिसमें लिखा है, ‘अपने नए लुक में आमिर खान, पहले से ज्यादा जवान और कूल दिख रहे हैं।’ आगे लिखा है पोस्ट पैक अप शूट। इससे पता चलता है कि आमिर खान किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
फैंस ने भी दिए रिएक्शन
आमिर खान का यंग लुक देखकर फैंस, सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कहा कि एक्टर के लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है। आमिर के नए लुक को फैंस ने काफी पसंद किया है। हार्ट इमोजी से कमेंट सेक्शन भर दिया है। कई यूजर्स ने मान लिया कि आमिर खान सच में मिस्टर परफेक्शनिस्ट हैं। दरअसल, बहुत कम वक्त में आमिर खान ने अपना लुक बदला है, वह काफी फिट भी नजर आ रहे हैं।
आमिर खान की आने वाली फिल्म
हाल ही में आमिर खान ने एक फिल्म 'हैप्पी पटेल' में कैमियो किया था। इसके अलावा वह सनी देओल स्टारर फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी को लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है।