फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन की फिल्म देखने को उतवाले हो रहे हैं आमिर खान, वीडियो में जताई इच्छा

Fri, 19 May 2017 05:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर और आमिर खान
विज्ञापन
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की फिल्म 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' को रिलीज होने में सिर्फ सात दिन ही बचे हैं। इसी दौरान बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने उन्हें ट्विटर पर गुड लक विश किया है। आमिर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सचिन से जुड़े अपने फेवरेट पल बता रहे हैं। वो इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन


आमिर ने फैंस के साथ उन पलों को भी शेयर किया जब सचिन उनकी फिल्म 'लगान' का प्रीमियर देखने पहुंचे थे। आमिर ने कहा है कि वो सचिन की फिल्म देखने जरूर जाएंगे।

बता दें कि 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' 26 मई को रिलीज हो रही है और इसमें सचिन खुद ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। सचिन की फिल्म का निर्देशन जेम्स एर्स्किन ने किया है। इस फिल्म में सचिन के अलावा उनके पत्नी, बेटी, बेटी के साथ वीरेंद्र सहवाग और महेंद्र सिंह धोनी भी नजर आएंगे।
विज्ञापन


देखें वीडियो- 
  .@sachin_rt, Here's to your 101st century. Break a leg! #SachinABillionDreams #7DaysToSachin Love.a. pic.twitter.com/djAoW8PYps — Aamir Khan (@aamir_khan) May 19, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें