फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म की शूटिंग पूरी कर स्वर्ण मंदिर पहुंचे आमिर खान, माथा टेक लिया प्रसाद

Sun, 01 Dec 2019 10:46 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
aamir khan - फोटो : social media
विज्ञापन
आमिर खान पिछले कुछ दिनों से पंजाब में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग पूरी होने के बाद आमिर अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने प्रसाद भी लिया। स्वर्ण मंदिर के अंदर से आमिर खान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


आमिर खान को अपने बॉडीगार्ड के साथ स्वर्ण मंदिर में प्रवेश करते हुए देखा गया। आमिर को देखते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई । परंपरा के तौर पर आमिर ने अपने सिर पर एक कपड़ा बांधा । मंदिर के अंदर आमिर खान अन्य लोगों से चर्चा करते भी नजर आए । 

बता दें कि आमिर खान अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में एक सरदार का रोल निभा रहे हैं । दर्शकों को उम्मीद है कि आमिर अपने इस रोल के साथ पूरा न्याय करेंगे । यह फिल्म टॉम हैंक्स की हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है । फिल्म में करीना कपूर भी आमिर के साथ लीड रोल में होंगी । 
विज्ञापन





 
विज्ञापन

फिल्म की बात करें तो ये एक ऐसे लड़के की कहानी है जिसका आईक्यू लेवल बहुत कम है । वह किसी भी तरह से जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त करने में कामयाब हो जाता है । कुछ दिनों पहले फिल्म से आमिर खान का लुक सामने आया था । इस फिल्म का निर्देशन फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के निर्देशक अद्वैत चंदन कर रहे हैं । 

वहीं फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स मिलकर बना रहे है। यह फिल्म 2020 दिसंबर में रिलीज होगी । करीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस फिल्म को साइन करने से पहले उनका ऑडिशन लिया था । ये पहली बार था जब करीना ने किसी फिल्म के लिए ऑडिशन दिया हो ।
 

Bday Spl: ये हैं उदित नारायण की पहली पत्नी, मुंबई आकर बिना बताए की थी दूसरी शादी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें