'सितारे जमीन पर' का पहला पोस्टर
आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने आज ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें आमिर खान की शानदार तस्वीर के साथ फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आ रही है। इस पोस्टर में आमिर व्हाइट टी-शर्ट में हमेशा ही तरह हैंडसम दिख रहे हैं। वहीं उनकी टी-शर्ट पर एक बास्केट बॉल और हूप की तस्वीर भी बनी है। इस पोस्टर पर लिखा है 'सितारे जमीन पर'... सबका अपना अपना नॉर्मल.... इसके साथ ही आमिर की एक और तस्वीर भी दिखाई दे रही है, जिसमें वह एक स्टूल पर बैठे हैं और उनका एक हाथ बास्केट बॉल के सहारे सिर पर रखा है। आमिर के आस-पास कई लोग नजर आ रहे हैं और विक्ट्री का साइन बनाए हुए हैं। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'प्यार, हंसी और खुशी का जश्न मनाती एक फिल्म। 20 जून को केवल सिनेमाघरों में।'
आमिर की वापसी
आमिर खान 2025 में बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। उन्हें आखिरी बार 2022 में फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" में देखा गया था। अब वह 'सितारे जमीन पर' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन आर.एस. प्रसन्ना कर रहे हैं, जो फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' जैसी फिल्में बना चुके हैं। 'सितारे जमीन पर' आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने तैयार किया है। स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Echoes Of Us: हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी सलमान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर, इस एक्टर का मिलेगा साथ