फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: ‘उसे आज तक नहीं पता कि मुझे उससे प्यार था’, लव लाइफ से लेकर अगली फिल्म तक आमिर खान ने किए कई खुलासे

Tue, 28 Apr 2026 08:02 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan Exclusive Interview: एक्टर आमिर खान ने अमर उजाला के साथ खास बातचीत की। इस बीच उन्होंने 'लव एट फर्स्ट साइट' और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर खुलकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल्द ही आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ रिलीज होने वाली है। फिल्म को आमिर खान ही प्रोड्यूस कर रहे हैं। हाल ही में आमिर खान ने अमर उजाला डिजिटल से फिल्म ‘एक दिन’ को लेकर बातचीत की। साथ ही उन्होंने 'लव एट फर्स्ट साइट' और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर खुलकर चर्चा की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन


'लव एट फर्स्ट साइट' पर क्या बोले एक्टर?
इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि ‘फिल्म की तरह अगर रियल लाइफ में जुनैद आकर आपसे कहें कि पापा मुझे एक दिन में प्यार हो गया है, तो उसपर आपका क्या रिएक्शन होगा?’ इसपर आमिर खान ने बड़ा दिलचस्प जवाब दिया। 

उन्होंने कहा, ‘मैं तो उसके लिए खुश ही होऊंगा और आमतौर पर प्यार एक दिन में ही होता है। ज्यादातर 'लव एट फर्स्ट साइट' की तरह ही होता है, जब आप किसी को देखते हैं। तो फौरन आपके दिल में बात आती है और आप प्यार में पड़ जाते हैं। लेकिन वो एक तरफा होता है। दोनों प्यार में पड़ जाएं, वो काफी कम होता है।' 

यह खबर भी पढ़ें: Exclusive: एआई को लेकर क्या बोले आमिर खान? फिल्म प्रोडक्शन पर कहा- 'मेरी टाइमिंग हमेशा गलत ही रहती है'

विज्ञापन

आमिर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं जब कॉलेज में था, तो मैं भी बहुत शर्मीला था। अगर मुझे कोई लड़की पसंद आती थी, तो मैं जाकर बोल ही नहीं पाता था कि मैं उसे पसंद करता हूं। वो मुझसे हो ही नहीं पाता था। तो एक दिन मैं मुझे प्यार हो गया, लेकिन उस लड़की को आज तक पता नहीं है कि मैं उससे प्यार करता था।' 

पूरा इंटरव्यू यहां क्लिक करके देखें...



अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर क्या बोले एक्टर?
आगे फिल्मों में एक्टर के तौर पर वापसी के सवाल पर आमिर ने कहा, ‘पिछले 8 महीनों में मैंने बहुत सारी स्क्रिप्ट्स सुनी हैं और एक बार ‘एक दिन’ फिल्म रिलीज हो जाए, तो फिर मैं अपने करियर पर थोड़ा ध्यान दूंगा। कई कहानियां मुझे पसंद भी आईं हैं।

मेरा अंदाजा है कि जो भी मेरी अगली फिल्म होगी, उसकी शूटिंग सितंबर में शुरू हो जाएगी। अभी मैंने फैसला नहीं किया है कि कौनसी फिल्म करना है। लेकिन कई कहानियां हैं, जो मुझे बहुत पसंद आई हैं। ज्यादा से ज्यादा मैं एक महीने में फैसला ले लूंगा कि मुझे कौनसी फिल्म करनी है। सितंबर-अक्टूबर में उसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें