फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोज पिन पहने बांद्रा में स्पॉट हुए आमिर खान, तस्वीर आई सामने

Thu, 18 May 2017 12:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
आमिर खान - फोटो : bollywoodlife
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म के लिए उनके लुक को लेकर पहले ही कई कयास लगाए जा चुके हैं। जैसे कि कहा जा रहा है कि फिल्म में उन्हें बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ पगड़ी बांधे दिखाया जाएगा। इसी बीच आमिर की एक फोटो और वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने नोज पिन पहनी हुई है।
विज्ञापन


आमिर को बांद्रा में स्पॉट किया गया जहां वो नोज पिन पहने नजर आए। हालांकि ये पहली बार नहीं था जब वो इस लुक में दिखे, इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत ने आमिर के साथ एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें वो नोज पिन पहने हुए थे।

फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में आमिर के अलावा अमिताभ बच्चन भी हैं। आमिर हर बार की तरह इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए काफी वजन कम कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें