फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loveyapa: सिचवेशनशिप? रिलेशनशिप? लव का सियापा? या लवयापा, इस दिन दर्शकों को समझाने आएंगे जुनैद-खुशी

Thu, 26 Dec 2024 07:11 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जुनैद खान-खूशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

आमिर खान के बेटे जुनैद खान और खुशी कपूर एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए तैयार हैं। इस साल की शुरुआत में सितंबर में आधिकारिक घोषणा की गई थी। और आज, निर्माताओं ने अद्वैत चंदन की निर्देशित फिल्म का नाम लवयापा घोषित किया है जो 7 फरवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है। सोशल मीडिया पर इस घोषणा के बाद फैंस का उत्साह काफी बढ़ गया है।

विज्ञापन


जुनैद-खुशी के फिल्म का टाइटल रिवील
खुशी कपूर ने आज यानी 26 दिसंबर तो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जुनैद खान के साथ अपनी अगली फिल्म का टाइटल रिवील किया है। अद्वैत चंदन की निर्देशित इस फिल्म का नाम लवयापा है। मेकर्स ने टाइटल की घोषणा करते हुए उसके कैप्शन में लिखा,  सिचवेशन शिप? रिलेशनशिप? लव का सियापा? या लवयापा। 7 फरवरी को आपसे सिनेमाघरों में होगी मुलाकात।




सोशल मीडिया पर मिली यह प्रतिक्रिया
घोषणा के तुरंत बाद, कई इंटरनेट यूजर्स ने फिल्म के बारे में अपनी उत्सुकता जाहर करते हुए कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, "वाह, जुनैद की एक और फिल्म आने वाली है। देखने के लिए उत्साहित हूं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "यह काफी अच्छा लग रहा है। फिल्म का टाइटल भी काफी अलग है।" जबकि एक और यूजर ने लिखा, "जुनैद वाकई एक अच्छे अभिनेता हैं। अभिनय उन्होंने अपने पिता से विरासत में ली है। एक बार फिर उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित हूं।"
विज्ञापन


हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगी फिल्म
मालूम हो कि इस साल की शुरुआत में सितंबर में निर्माताओं ने फिल्म के बारे में आधिकारिक घोषणा की थी । उस समय, निर्माताओं ने एक विशेष पोस्ट साझा की थी, जिसमें एनिमेटेड पुरुष और महिला नायक थे। एक तरफ जहां लड़की को अपने फोन पर सेल्फी क्लिक करते हुए देखा गया था। आगे बताया गया था कि फिल्म "प्यार, पसंद के बीच की हर चीज" के बारे में है। यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें