फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan Viral Video: पूर्व पत्नी के साथ दिखे आमिर, बेटे आजाद को रोता देख चौंके यूजर्स; किए कई सवाल

Sat, 15 Aug 2026 03:36 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan: आमिर खान और उनकी पूर्व पत्नी किरण राव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों का बेटा आजाद राव भी है। वह रो रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?
विज्ञापन
किरण राव, आजाद राव, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में आमिर खान अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने इसी साल अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी की थी। अब आमिर खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनकी पूर्व पत्नी किरण राव और उनका बेटा आजाद राव नजर आ रहे हैं। वीडियो में आजाद राव रो रहे हैं। ऐसे में फैंस ने कई सवाल पूछे हैं।
विज्ञापन

आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल वीडियो में क्या है?
  • आमिर खान जानवरों के क्लीनिक से बाहर निकल रहे हैं। 
  • वह अपने हाथ में एक पिंजरा लिए हुए हैं, जिसमें उनका पालतू जानवर है। 
  • उनके पीछे बेटा आजाद राव चलते हुए आ रहा है। वह रो रहा है। 
  • आमिर और आजाद के साथ यहां अभिनेता की पूर्व पत्नी किरण राव भी मौजूद हैं। 
  • यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
  • वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स अलग-अलग सवाल पूछे हैं।

यूजर्स ने किए सवाल
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने पूछा है 'आमिर खान का बेटा क्यों रो रहा है।' एक और यूजर ने पूछा है 'क्या वह रो रहा है?' एक और यूजर ने कहा 'वो रो नहीं रहा है। उसे गर्मी लग रही है।'



यूजर्स ने दिया जवाब
वीडियो पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स ने बताया है कि आमिर खान का बेटा क्यों रो रहा है। एक यूजर ने जवाब दिया 'मुझे लगता है कि उसका पालतू जानवर बीमार है।' एक दूसरे यूजर ने बताया है 'मुझे लगता है कि उसका पालतू कुत्ता या बिल्ली बीमार है।'

आमिर खान, रीना दत्त, किरण राव, गौरी स्प्रैट - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की शादी
आपको बता दें कि आमिर खान ने पांच जुलाई को अपनी पार्टनर गौरी स्पैट से अपने घर पर शादी की थी। उससे पहले उन्होंने किरण राव से शादी की थी। जिनसे एक बेटा आजाद राव है। दोनों का तलाक हो गया। उससे पहले आमिर खान ने रीना दत्ता से शादी की थी। रीना से दो बच्चे जुनैद खान और आयरा खान हैं। रीना से भी आमिर का तलाक हुआ था।
 
विज्ञापन

आमिर की बिल्ली को क्या हुआ?
चर्चा है कि आमिर खान की पालतू बिल्ली का निधन हो गया है। इसी वजह से आजाद फूट फूटकर रोते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें