फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मैंने सिर्फ प्रशंसा ही सुनी है’, आमिर खान ने ‘धुरंधर 2’ की टीम को दी शुभकामनाएं; लेकिन अभी तक नहीं देखी फिल्म

Thu, 26 Mar 2026 03:09 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan On Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ लगातार प्रशंसाएं बटोर रही है। सेलेब्स से लेकर आम फैंस तक फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। अब आमिर खान ने भी फिल्म को शुभकामनाएं दी हैं। जानिए उन्होंने फिल्म को लेकर क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
आमिर खान और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ न सिर्फ सिनेमाघरों में बनी हुई है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसे भी छाप रही है। फिल्म को क्रिटिक्स से जरूर इस बार मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हासिल हुई हैं। वहीं फिल्म पर प्रोपेगेंडा होने के आरोप भी लग रहे हैं। लेकिन इस बीच सेलेब्स लगातार रणवीर सिंह की इस फिल्म की प्रशंसा कर रहे हैं। अब इसी लिस्ट में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान का भी नाम शामिल हो गया है। सफलता के लिए आमिर ने फिल्म की टीम को शुभकामनाएं भेजी हैं।

फिल्म को मेरी शुभकामनाएं

विज्ञापन

दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफडी) 2026 के दूसरे दिन पहुंचे आमिर खान ने ‘धुरंधर 2’ को लेकर कहा कि फिल्म के प्रदर्शन और सफलता के बारे में केवल प्रशंसा ही सुनी है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है। लेकिन मैंने फिल्म की केवल प्रशंसा ही सुनी है। धुरंधर 1 और अब धुरंधर 2, दोनों फिल्मों ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। मैं टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।’
 

 

‘सितारे जमीन पर’ के प्रीमियर पर जताई खुशी

विज्ञापन

इस दौरान आमिर ने फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा रही अपनी फिल्म 'सीतारे जमीन पर' के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘यह बहुत खुशी की बात है कि हमारी फिल्म 'सीतारे जमीन पर' दिल्ली फिल्म महोत्सव में दिखाई जा रही है।
 



मुझे लगता है कि यह महोत्सव का पहला साल है। मैं और निर्देशक प्रसन्ना हम दोनों फिल्म और इसके संदेश को लेकर बहुत खुश और गौरवान्वित हैं। इसके जरिए  हमें यहां के दर्शकों के साथ बात करने का भी मौका मिला। मुझे लगता है कि ज्यादातर युवा फिल्म निर्माता हैं।’

 

विज्ञापन

धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसा छाप रही ‘धुरंधर 2’
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म ने एक हफ्ते में भारत में 625 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई कर ली है। जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस स्पाई-थ्रिलर में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, राकेश बेदी, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और दानिश पंडोर भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें