फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर की इस फिल्म के लिए नहीं मिल रही हीरोइन, अकेले कब तक करें शूटिंग

Fri, 05 May 2017 11:30 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
आमिर खान
विज्ञापन
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग इस महीने से शुरू होने वाली थी लेकिन आने वाले कई महीनों तक फिल्म के शुरू होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। फिल्म की मेन हीरोइन अभी तक फाइनल नहीं हो पाई है जिसके कारण मेकर्स शूटिंग शुरू नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है तभी से फिल्म की हीरोइन के नाम पर चर्चा हो रही है लेकिन कोई भी एक्ट्रेस इस रोल को नहीं ले रही है। आलिया भट्ट से लेकर 'दंगल' में आमिर की बेटी बनीं फातिमा सना शेख तक, सभी का नाम इस रोल के लिए सामने आया था। खबरें तो यहां तक आ गई थीं कि सना को ये रोल मिल गया है लेकिन ताजा खबरों की मानें तो लीडिंग लेडी अभी तक फाइनल नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: ओह...आमिर खान ने ये क्या कर डाला ? चौंका देगा नया लुक

फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में हीरोइन के किरदार के पास ज्यादा कुछ करने को नहीं है। 'हीरोइन का किरदार अधुरा है। जो भी ये किरदार निभाएगा उसके पास करने के लिए कुछ ज्यादा नहीं होगा। असली मुकाबला आमिर और अमिताभ बच्चन के बीच है।' जब तक फिल्म की हीरोइन फाइनल नहीं हो जाती है तब तक शूटिंग शुरू करना नामुमकिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इस खास सीन से बहुत डरते हैं आमिर खान, इसे शूट न करने की खाई है कसम!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें