आमिर खान की आने वाली फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' की रिलीज की तारीख और आगे बढ़ा दी गई है। पहले ये फिल्म अगस्त में रिलीज होने वाली थी लेकिन शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म और अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' से आमिर की फिल्म की रिलीज डेट क्लैश हो रही थी जिस वजह से आमिर ने इसकी रिलीज दिवाली पर करने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी तरन आदर्श ने ट्विटर के जरिये दी।
#SecretSuperstar to release in Diwali 2017. Here's the real reason... Link to the article: https://t.co/kZ9CLJtO1b pic.twitter.com/WfR7LNDIqS
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 9, 2017
हालांकि अगर ये फिल्म दिवाली पर रिलीज होती है तो रजनीकांत की फिल्म '2.0' से इसकी रिलीज डेट क्लैश होगी। बताया जा रहा है अजय देवगन और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'गोलमाल 4' भी दिवाली पर रिलीज की जाएगी।
आपको बता दें कुछ दिनों पहले संजय दत्त ने अपनी फिल्म 'भूमि' की रिलीज डेट 'सीक्रेट सुपरस्टार' की रिलीज से क्लैश होने की वजह से आगे बढ़ा दी थी।