फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 Years of Lagaan: आमिर खान की ‘लगान’ को किया जाएगा ब्रॉडवे शो के रूप में रूपांतरित? जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 15 Jun 2022 08:43 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित 'लगान'रिलीज के बाद से सुर्खियों में बनी रही। 21 साल पहले आई इस फिल्म में एक गांव की कहानी दिखाई गई है, जहां गांव के सदस्य अपना लगान निरस्त करवाने के लिए ब्रिटिश सेना के अधिकारियों के खिलाफ क्रिकेट खेलते हैं।
विज्ञापन
लगान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'लगान' को आज रिलीज हुए 21 साल हो गए हैं। आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित 'लगान' ने ऑस्कर के लिए नामांकित होने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनने से अकादमी पुरस्कार में पहुंचने तक का इतिहास रच दिया था। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म को जल्द यूके में ब्रॉडवे शो के रूप में रूपांतरित किया जा सकता है।

विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म को जल्द ही यूनाइटेड किंगडम में वेस्ट एंड शो के रूप में रूपांतरित किया जाएगा। हालांकि, आमिर खान के प्रोडक्शन द्वारा अभी तक इस बारे में अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। सूत्र ने कहा कि ब्रिटेन के कई प्रमुख निर्माताओं ने आमिर खान प्रोडक्शंस से अधिकारों के लिए अनुरोध किया है और वेस्ट एंड थिएटर के बारे में जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। निर्माताओं की फिल्म को लेकर अलग-अलग योजनाएं हैं, जिनमें पूरी टीम के साथ वर्ल्ड टूर करना भी शामिल है।

लगान - फोटो : ANI
वेस्ट एंड थिएटर द ब्रॉडवे शो के बराबर है जो दुनिया भर में सबसे बड़े और सबसे लोकप्रिय थिएटरों में से एक है। इस बीच ब्रिटेन के ब्रॉडवे सिनेमाघरों में भारत की अंग्रेजों पर जीत पर आधारित फिल्म देखना दिलचस्प होगा। 'लगान: वन्स अपॉन ए टाइम इन इंडिया' 21 साल पहले 15 जून को रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में रही है।
विज्ञापन

यह थी फिल्म की कहानी
बता दें कि 'लगान' देश को मिली स्वतंत्रता से पहले की कहानी है। इसमें एक छोटे से गांव के सदस्य क्रिकेट के एक खेल में ब्रिटिश सेना के अधिकारियों के खिलाफ खेलते हैं, जिसके बारे में उन्हें कुछ नहीं पता। क्रिकेट खेलकर उनका लक्ष्य लगान (कृषि कर) को निरस्त करवाना था। आमिर के अलावा, फिल्म में ग्रेसी सिंह, कुलभूषण खरबंदा, राजेंद्र गुप्ता, रघुबीर यादव, राजेश विवेक, प्रदीप रावत और ब्रिटिश अभिनेता राचेल शेली और पॉल ब्लैकथॉर्न ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें