फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी नहीं देख पाएंगे आमिर खान की 'दंगल'

Wed, 21 Dec 2016 05:42 AM IST
एजेंसी/ मुंबई
विज्ञापन
- फोटो : bollywood hungama
विज्ञापन
सुपरस्टार आमिर खान की आगामी फिल्म ‘दंगल’ पाकिस्तान में नही रिलीज की जाएगी। फिल्म वितरकों ने प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। पाकिस्तान के फिल्म वितरकों एवं सिनेमाघर मालिकों ने उरी हमले और सीमापार गोलीबारी के मद्देनजर दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के चलते पाकिस्तानी सिनेमाघरों में भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


पाकिस्तानी सिनेमाघर मालिकों को इस फैसले के बाद से तकरीबन 15 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा था जबकि करीब 100 कर्मचारियों को अपनी नौकरी गवानी पड़ी। हालांकि इसके पहले आई कुछ रिपोर्ट्स में दंगल के पाकिस्तान में रिलीज होने की बात कही गई थी। जिसका फिल्म वितरकों ने खंडन किया है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित आमिर की फिल्म दंगल इसी महीने की 23 तारीख को रिलीज हो रही है। इसमें आमिर ने मशहूर पहलवान महावीर फोगट का किरदार निभाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें