आमिर खान की 'दंगल' भारत में धूम मचाने के बाद अब चीन में भी बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने को तैयार है। 'दंगल' 5 मई को चीन में रिलीज होगी।
आमिर खान की पिछली 3 फिल्में 'पीके', '3 इडियट्स' और 'धूम 3' ने भी चीन में अच्छा कारोबार किया था। 'दंगल' से भी उम्मीद की जा रही है कि इन फिल्मों की तरह वो भी चीन के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगी। उनकी '3 इडियट्स' को चीन में सबसे ज्यादा पसंद किया गया था। आमिर और फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी खुद फिल्म का चीन में प्रमोशन करेंगे।
ये भी पढ़ें- FlashBack: जब अमिताभ के पीछे पड़ गई सनकी फैन, कमरे में ही खोल दी थी साड़ी
'दंगल' ने इंडिया में बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। भारत में फिल्म ने 387.38 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इसके बाद आमिर ने 'दंगल' के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स को बेच दिए जिससे उन्हें 20 करोड़ की आमदनी हुई थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 700 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। अब चीन में फिल्म की रिलीज के बाद उम्मीद की जा रही है कि 'दंगल' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1000 करोड़ पार कर जाए।
ये भी पढ़ें- फिल्में ना मिलीं तो नाम बदल कर हेलन के साथ डांस करने लगा था ये हीरो