फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान ने किया ‘मटका किंग’ का रिव्यू, विजय वर्मा को लेकर कही ये बात; विक्की कौशल ने भी दी प्रतिक्रिया

Tue, 21 Apr 2026 04:30 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan Reviewed Matka King: कई सेलेब्स के बाद अब आमिर खान ने भी विजय वर्मा की ‘मटका किंग’ की समीक्षा की है। जानिए सीरीज को लेकर उन्होंने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
आमिर खान ने किया मटका किंग का रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय वर्मा की हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘मटका किंग’ को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक इस सीरीज की तारीफ कर रहे हैं और कास्ट व मेकर्स को बधाई दे रहे हैं। करण जौहर और विक्की कौशल जैसे सितारों के बाद अब बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने ‘मटका किंग’ का रिव्यू किया है। 

आमिर ने की शो के मुख्य किरदार की तारीफ

विज्ञापन

आमिर खान की ओर से आमिर खान प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शो की टीम को बधाई देते हुए इसके मुख्य किरदार की तारीफ की। संदेश में आमिर ने बताया कि रतन खत्री का किरदार निभाना उन्हें बेहद पसंद होता।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सीरीज के बारे में लोगों से काफी अच्छी बातें सुनने को मिल रही हैं। विजय वर्मा की जमकर तारीफ की। उन्होंने यह भी बताया कि 'एक दिन' की रिलीज के तुरंत बाद वह शो देखने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


विक्की कौशल और करण जौहर ने भी की सराहना
आमिर के अलावा अभिनेता विक्की कौशल ने भी सीरीज की तारीफ की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। फिल्म निर्माता नागराज मंजुले को अपना पसंदीदा निर्देशक बताते हुए उन्होंने खुलासा किया कि 'मटका किंग' उनकी अगली वॉचलिस्ट में है और वे इसे देखने के लिए उत्सुक हैं। इसके अलावा निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने भी सीरीज की सराहना की है।

विज्ञापन

मटका किंग - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐसी है ‘मटका किंग’ की कहानी
नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित और अभय कोरान द्वारा निर्मित ‘मटका किंग’ में विजय वर्मा प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। उनके साथ सीरीज में कृतिका कामरा, साई तम्हांकर, गुलशन ग्रोवर, सिद्धार्थ जाधव और भूपेंद्र जादवत समेत कई जाने-माने कलाकार सीरीज में अहम भूमिका में हैं।

1964 से 1975 के बीच की पृष्ठभूमि पर आधारित मटका किंग महत्वाकांक्षी कपास व्यापारी बृज भट्टी की कहानी है, जो एक बदनाम पूर्व सैनिक और आमीर की विधवा के साथ मिलकर मटका नाम का एक जुआ खेल शुरू करता है। ‘मटका किंग’ 17 अप्रैल से प्राइम वीडयो पर स्ट्रीम कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें