फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54 साल की उम्र में आमिर खान ने बताई अपनी सबसे बड़ी कमजोरी, कहा- सनकी हूं मैं

Fri, 23 Mar 2018 03:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aamir Khan
हाल ही में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने एक वीडियो जारी कर अपने बारे में ऐसी बात बताई है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। आमिर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह बता रहे हैं कि उनके स्वभाव में एक सनकपन है और अभी तक भी वह इसे सुधार नहीं पाए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Aamir Khan
आमिर के इस वीडियो को पोस्ट कर अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी हिचकी शेयर की है। दरअसल बीते कुछ दिनों से रानी मुखर्जी अपनी फिल्म 'हिचकी' के प्रमोशन के लिए बॉलीवुड सितारों से उनकी सबसे बड़ी हिचकी के बारे में जानने की कोशिश कर रही हैं। इसी सिलसिले में अब आमिर खान ने अपनी सबसे बड़ी हिचकी के बारे में बताया है।

विज्ञापन

3 of 5
aamir khan
यूट्यूब पर जारी 40 सेकेंड के इस वीडियो में अपनी हिचकी बयां करते हुए आमिर ने यह भी कहा कि शायद 'हिचकी' देखने के बाद वह अपनी इस हिचकी को सुधार पाएंगे। यह वीडियो यशराज फिल्म्स के  यूट्यूब पेज पर जारी किया है।

4 of 5
aamir khan
बता दें, इससे पहले सलमान ने अपनी जिंदगी की 'हिचकी' के बारे में बात करते हुए कहा - 'मैं अपने काम को गंभीरता से नहीं लेता था। अब मैं अपने काम को पहले से ज्यादा फोकस होकर करता हूं। मुझे यह अहसास हो गया है कि काम से बेहतर कुछ नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aamir khan
सलमान और आमिर के अलावा शाहरुख खान, अजय देवगन, अनिल कपूर और कटरीना कैफ अपनी जिंदगी की हिचकी के बारे में बात कर चुके हैं। शाहरुख खान ने अपनी हिचकी के बारे में बताया था कि अपने माता-पिता को खोना उनके जीवन की बड़ी हिचकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें