आमिर खान के फैंस देश ही नहीं दुनिया भर में फैले हुए हैं। इसका अंदाजा तब लगा जब आमिर खान अपनी फिल्म 'दंगल' के प्रमोशन के लिए चीन पहुंचे। चीन में आमिर के फैंस ने उनका जोरो-शोरों से स्वागत किया।
जब आमिर बीजिंग एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां उनके लाखों चीनी फैंस मौजूद थे। यहां पहुंचते ही आमिर को फैंस ने गुलदस्ते देकर उनका स्वागत किया। लोग उनका ऑटोग्राफ और फोटो लेने के लिए पीछे भागने लगे। आमिर अपने फैंस की दीवानगी देखकर काफी खुश थे।
ये भ्ाी पढ़ें- दो घंटे तक लिफ्ट में बंद रहीं दीपिका पादुकोण ! वीडियो आया सामना
'दंगल' के प्रमोशन के लिए चीन पहुंचे आमिर ख्ाान
अामिर ख्ाान
बता दें कि आमिर की फिल्म 'दंगल' चीन में 6 मई को रिलीज होगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि आमिर जिस होटल में रुकने वाले थे वहां उनके फैंस सुबह 6 बजे से उनका इंतजार कर रहे थे। जबकि आमिर शाम को चीन पहुंचे थे।
चीन में आमिर के फैंस तभी से हैं जब उनकी फिल्म '3 ईडियट्स' रिलीज की गई थी। वहीं चीन में 'पीके' ने 100 करोड़ की कमाई की थी। पहली नॉन हॉलीवुड फिल्म ने 100 करोड़ रुपए कमाकर चीन में रिकॉर्ड बनाया था। आमिर के साथ फिल्म के डायरेक्टर नितिश तिवारी भी चीन में हैं। चीन में इस फिल्म का नाम 'शुईजिआओ बाबा' रखा गया है। जिसका मतलब होता है 'चलो कुश्ती करें, पापा'।
ये भी पढ़ें- 18 साल छोटी अविका को डेट करने पर बोले मनीष, 'मैं रात-रात भर रोता था'