आखिर क्या है सितारे जमीन पर
आमिर खान प्रोडक्शन ने आज इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा के अलावा फिल्म सितारे जमीन पर की पूरी स्टार कास्ट का एक मजेदार वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'यह वीडिय़ो जिसके बारे में है वह है- सितारे जमीन पर। #SitaareZameenPar अब, केवल सिनेमाघरों में।' इस वीडियो में जेनेलिया अकेले किसी को गले लगाने की प्रेक्टिस करती नजर आती हैं। कई ट्रायल के बाद उनकी फिल्म की पूरी स्टार कास्ट आकर उन्हें गले लगा लेती है।
फिल्म सितारे जमीन पर
आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' आज शुक्रवार 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कहानी एक बास्केटबॉल कोच की है, जो DUI के बाद न्यूरोडाइवर्जेंट वयस्कों को प्रशिक्षण देकर सामुदायिक सेवा करता है। अपने खिलाड़ियों से सीखते हुए उसका नजरिया बदल जाता है। फिल्म का निर्देशन आर.एस. प्रसन्ना ने किया है। फिल्म में कई नए कलाकार नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Celina Jaitly: सेलिना जेटली ने मिस यूनिवर्स के सफर को किया याद, लिखा- 'मैं किशोरावस्था में भी बहुत मजबूत थी'