फिल्मों से समय मिलते ही आमिर खान पानी फाउंडेशन के साथ काम करने में जुट जाते हैं। इसी सिलसिले में वो महाराष्ट्र के पुणे में थे। इस दौरान आमिर खान ने कई सवालों के जवाब दिए। राजनीति में आने पर आमिर खान ने कहा कि 'मैं राजनीति से दूर रहना पसंद करता हूं। सभी पार्टियों के साथ दोस्ती है लेकिन कभी एक पार्टी से ना तो अभी तक जुड़ा हूं और ना ही आगे की ऐसी कोई योजना है।'
राज्यसभा जाने के सवाल पर आमिर खान ने कहा कि 'अच्छा काम तो कहीं पर भी रह कर किया जा सकता है उसके लिए राजनीति में जाना जरूरी नहीं है। मैं आज जो कुछ भी कर रहा हूं उसी में खुश हूं।' हालांकि इस दौरान जब उनसे इमरान खान के शपथ ग्रहण से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
फिल्मों की बात करें तो आमिर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में व्यस्त हैं। यशराज बनैर के तले बनने वाली इस फिल्म में आमिर के साथ अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी। फिल्म इसी साल दिवाली पर रिलीज होगी।