फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान की फिल्म 'लगान' के ईश्वर काका नहीं रहे, 10 साल से थी खतरनाक बीमारी

Mon, 08 Jan 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shrivallabh vyas
विज्ञापन

आमिर खान की फिल्म 'लगान' में ईश्वर काका का किरदार निभाने वाले श्रीवल्लभ व्यास का आज दोपहर निधन हो गया। बताया जा रहा है कि, उन्हें कई सालों से हाई ब्लड प्रेशर और पैरालिसिस था जिस कारण वो अस्पातल में भर्ती भी किए गए थे। जानकारी के मुताबिक वो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जयपुर में पिछले 2 साल से रह रहे थे। आपको बता दें कि साल 2008 में राजपीपला में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के दौरान होटल के बाथरूम में गिर गए थे जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी थी और आखिरकार आज उनके निधन की खबर आ गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

shrivallabh vyas
1991 में श्रीवल्लभ व्यास ने फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। श्रीवल्लभ केतन मेहता की 'सरदार', शाहरुख खान के साथ 'माया मेम साहब', 'वेलकम टु सज्जनपुर', 'सरफरोश', 'लगान', 'बंटी और बबली', 'चांदनी बार' और 'विरुद्ध' सहित लगभग 50 फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। वे थिएटर भी करते थे और नॉन-हिंदी फिल्मों में भी काम किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें