फिल्म 'लगान' की स्टार कास्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
सचिन ने आमिर खान की थी एक खास मदद
सचिन तेंदुलकर आगे वीडियो में कहते हैं, ‘मुझे याद है कि फिल्म ‘लगान’ की शूटिंग शुरू होने से पहले तुमने (आमिर खान) मुझसे पूछा था कि क्रिकेट क्राउड का साउंड चाहिए। तब मैंने तुमसे कहा था कि हम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रहे हैं, तो वहां आकर क्राउड का साउंड रिकॉर्ड कर लो।’
आखिर में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने फिल्म ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने पर बधाई दी।
‘लगान’ ने क्रिकेट के जरिए आजादी के संघर्ष को दिखाया
आमिर खान ने फिल्म ‘लगान’ को बतौर निर्माता प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म ने बाॅक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। आगे चलकर ऑस्कर पाने की दौड़ में भी शामिल हुई। फिल्म की कहानी में क्रिकेट के खेल के जरिए अंग्रेजी शासन से संघर्ष को दिखाया गया था। फिल्म में आमिर खान का किरदार भुवन और बाकी गांव वाले अंग्रेजों के साथ क्रिकेट खेलते हैं, उन्हें इस खेल में हारते हैं और अपना लगान माफ करवा लेते हैं।