बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अचानक ही डायरेक्टर नितेश तिवारी से मिलने दिल्ली पहुंचे। इस दौरान आमिर खान को नितेश ने अपनी अपकमिंग फिल्म छिछोरे का ट्रेलर भी दिखाया। बता दें कि ये ट्रेलर चार अगस्त को रिलीज होगा।
बता दें कि आमिर खान ने नितेश तिवारी के साथ फिल्म दंगल में काम किया है। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म से ही जायरा वसीम, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने भी बॉलीवुड डेब्यू किया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान छिछोर में कैमियो कर सकते हैं। हालांकि इस खबर की पुष्ठि अभी तक नहीं की गई है। वहीं बात फिल्म छिछोरे की करें तो फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। वहीं वरुण शर्मा भी फिल्म में मुख्य रोल निभाते नजर आएंगे।
बात आमिर खान के करियर की करें तो उनकी अगली फिल्म अद्वैत चंदन निर्देशित 'लाल सिंह चड्ढा' होगी। इस फिल्म को फॉरेस्ट गंप का रीमेक बताया जा रहा है।