फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग छोड़ बैंगलोर रवाना हुए आमिर खान, सामने आई ये वजह

Mon, 23 Dec 2019 01:21 PM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
ira khan - फोटो : file photo
विज्ञापन

अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा'  को लेकर बेहद व्यस्त हैं। इन दिनों वह पंजाब में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान आमिर बीच में ही शूटिंग छोड़ अचानक बैंगलोर रवाना हो गए हैं। दरअसल आमिर अपनी बेटी इरा का प्ले देखने बैंगलोर गए हैं। शूटिंग में व्यस्त रहने के कारण वह पहले ही मुंबई में आयोजित हुए अपनी बेटी का प्ले 'यूरिपिडस मेडिया'  छोड़ चुके हैं लेकिन इस बार वह इसका हिस्सा बनना चाहते हैं। इस नाटक के माध्यम से इरा निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख चुकी हैं।

विज्ञापन

aamir khan - फोटो : social media
इस नाटक में आमिर खान के बेटे जुनैद और युवराज सिंह की पत्नी हेजल अहम किरदार में हैं। आमिर ने 7 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नाटक का पोस्टर साझा करते हुए अपनी बेटी को शाबाशी दी थी। गौरतलब है कि पिता-पुत्री की यह जोड़ी अपने दिलचस्प केमिस्ट्री के लिए जानी जाती है। आमिर ने कई मौकों पर अपने बच्चों के प्रति प्यार और स्नेह जाहिर किया है। सिर्फ आमिर ही नहीं बल्कि बीते दिनों गायिका सोना मोहपात्रा ने भी यह नाटक देखने के बाद इरा की जमकर प्रशंशा की थी। उल्लेखनीय है कि इरा अपने नाटक के कारण जितना सुर्खियों में हैं उतना ही वह सोशल मीडिया पर फोटो शूट के कारण भी चर्चा में रहती हैं।  
विज्ञापन

Aamir Khan as Lal Singh Chaddha - फोटो : Social Media
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा'  की बात करें तो इस फिल्म की शूटिंग इस साल नवंबर महीने से शुरू हुई है। हाल में आमिर ने फिल्म के एक रोमांटिक सॉन्ग की शूटिंग पूरी की है। फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर भी मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक रीमेक है। जिसका निर्देशन अद्वैत चन्दन कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए आमिर ने करीब 20 किलो वजह बढ़ाया है। यह फिल्म वायकॉम 18 स्टूडियो और आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले क्रिसमस 2020 पर रिलीज होगी। 

पढ़ें: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का सपना टूटा, नहीं बना पाएंगी ओशो के सबसे करीब रहीं महिला की बायोपिक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें