फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी के साथ अनोखे लुक में क्यों दिखे आमिर? जानें वो वजह, जिस पर 8 साल की मेहनत

Tue, 22 Oct 2019 12:14 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Aamir Khan as Lal Singh Chaddha - फोटो : Social Media

आमिर खान (Aamir Khan) जल्द ही मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chaddha)' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए वह जमकर मेहनत भी कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के लिए वोट देने निकले आमिर को जब फैंस ने लाल सिंह चड्ढा अवतार में देखा तो हैरान रह गए। लंबी दाढ़ी, बड़ी मूछों में उन्हें देखकर सभी के मन में एक ही सवाल है आखिर वह किस तरह का रोल करने जा रहे हैं। तो चलिए हम इस सवाल का जवाब दे देते हैं।

विज्ञापन

2 of 4
फॉरेस्ट गम्प - फोटो : Social Media
सबसे पहले बात करते हैं उस फिल्म की जिसने आमिर को इसका रीमेक बनाने के लिए मजबूर कर दिया। यह फिल्म साल 1994 में आई हॉलीवुड क्लासिक और कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' से प्रेरित है। 'फॉरेस्ट गम्प' (1994) ने छह ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए थे। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के लिए टॉम हैंक्स को बेस्ट एक्टर, रॉबर्ट जेमेकिस को बेस्ट डायरेक्टर और फिल्म को बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड मिला था। 55 मिलियन डॉलर में बनी इस फिल्म ने 677 मिलियन डॉलर का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था। यह फिल्म साल 1994 में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। 'फॉरेस्ट गम्प' आम दर्शकों के लिए हमेशा दिल के करीब रहने वाली इमोशनल फिल्म रही है।
विज्ञापन

3 of 4
फॉरेस्ट गम्प - फोटो : Social Media

'फॉरेस्ट गंप' 1986 में आई विंस्टन ग्रूम की नॉवेल 'फॉरेस्ट गंप' पर आधारित थी। इसका स्क्रीनप्ले भी उसी से लिया गया था। फिल्म की सक्सेस के बाद इस नोवेल की बिक्री में काफी उछाल आया था। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये फॉरेस्ट नाम के लड़के के जीवन की कहानी थी। जो बचपन में ठीक से चल नहीं पाता था। दिमागी तौर पर ठीन न होने की वजह से वो ठीक से पढ़ भी नहीं पाता। लेकिन उसके अंदर दौड़ने का टैलेंट होता है और अपनी इसी खासियत की वजह से वो तमाम खामियों के बावजूद आगे बढ़ता चला जाता है। इस फिल्म की लोगों के दिलों में क्या हैसियत है इस बात का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि अमेरिका की राष्ट्रीय लाइब्रेरी का दर्जा रखने वाली लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस ने 2011 में अपनी नेशनल फिल्म रजिस्ट्री के अंतर्गत इस पॉपुलर फिल्म को संरक्षित करने का फैसला लिया था।

विज्ञापन

4 of 4
Aamir Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें आमिर इस फिल्म के राइट्स हासिल करने के लिए पिछले आठ साल से मेहनत कर रहे थे। वायाकॉम और आमिर खान प्रोडक्शंस मिलकर इसे बना रहे हैं। आमिर ने पैरामाउंट्स से इसके राइट्स खरीदे हैं। फिल्म की रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है लेकिन उम्मीद है कि 2020 में सिनेमाघरों में लग जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें