फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laapataa Ladies: लापता लेडीज पर फिर लगा आइडिया चोरी करने का आरोप, विदेशी शॉर्ट फिल्म से मिलती है कहानी

Tue, 01 Apr 2025 05:39 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

किरण राव निर्देशित फिल्म ‘लापता लेडीज’ एक बार फिर से चर्चा में है। आमिर खान प्रोड्यूस इस फिल्म पर कहानी चोरी करने का आरोप लग रहा है। जानिए, क्या है ये पूरा मामला। 

विज्ञापन
लापता लेडीज - फोटो : इंस्टाग्राम@raodyness
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2024 में किरण राव निर्देशित फिल्म ‘लापता लेडीज’ को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा। यह फिल्म भारत की तरफ से ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री के तौर पर भी शामिल हुई। लगभग एक साल बाद इस फिल्म की कहानी को चोरी का बताया जा रहा है। कुछ रेडिट पोस्ट में एक विदेशी फिल्म ‘बुर्का सिटी’ की कहानी, सीन्स का जिक्र किया गया है, जो लगभग ‘लापता लेडीज’ से मिलते-जुलते हैं। 

विज्ञापन



 
Trending Videos
विज्ञापन

विदेशी शॉर्ट फिल्म 'बुर्का सिटी' - फोटो : ट्विटर

शॉर्ट फिल्म ‘बुर्का सिटी’ की कहानी 
साल 2019 में एक विदेशी शॉर्ट फिल्म ‘बुर्का सिटी’ रिलीज हुई, यह फिल्म 19 मिनट की है। कहानी में मिडिल ईस्ट को दिखाया गया है, जहां एक व्यक्ति की नई दुल्हन किसी दूसरी महिला से बदल जाती है क्योंकि दोनों महिलाओं ने बुर्का पहना होता है। यह शाॅर्ट फिल्म एक सटायर कॉमेडी थी। दावा किया जा रहा है कि बिल्कुल इसी कहानी पर ही फिल्म ‘लापता लेडीज’ भी बनी है। किरण राव निर्देशित फिल्म में भी दो दुल्हनें इसलिए बदल जाती हैं क्योंकि उन्होंने घुंघट डाला हुआ था। इसके अलावा फिल्म में महिलाओं से जुड़े कई मुद्दों को भी दिखाया गया है।  

पहले भी लगा है चोरी का आरोप 
जब ‘लापता लेडीज’ रिलीज हो रही थी तब भी निर्देशक अनंत महादेवन ने इस फिल्म पर कहानी चोरी करने का आरोप लगाया था। अनंत का कहना था कि साल 1999 में उन्होंने एक फिल्म ‘घूंघट के पट खोल’ बनाई, इसकी कहानी भी दो दुल्हनों के बदल जाने और खुद के अस्तित्व को तलाशने की थी। उस समय भी किरण राव और आमिर खान ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध कर रखी थी। 

गुस्से में सोशल मीडिया यूजर
अब एक बार फिर ‘बुर्का सिटी’ नाम की विदेश फिल्म की कहानी चोरी करने का आरोप ‘लापता लेडीज’ के मेकर्स पर लग रहा है तो सोशल मीडिया यूजर काफी नाराज हैं। कई यूजर्स का कहना है कि किसी से प्रेरित होना बुरी बात नहीं लेकिन कम से कम जिनका असल आइडिया है उनको क्रेडिट तो देना ही चाहिए था। कई यूजर्स इस तरह कहानी और सीन्स को चोरी करने की बात को बहुत ही निराशाजनक बताते हैं। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें