फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहमान ने कहा- बहुत कम हैं आमिर खान जैसे स्पष्टवादी लोग!

Tue, 30 Apr 2013 04:40 PM IST
अनुराधा गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन
'कयामत से कयामत तक' से जब आमिर ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरूआत की थी तो हर कोई यही सोच रहा था कि चॉकलेटी चेहरे वाला मासूम सा यह अभिनेता इंडस्ट्री में बहुत लंबे समय तक टिक नहीं पायेगा। और अब 29 अप्रैल को आमिर खान ने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे किए हैं।
विज्ञापन


टाइम पत्रिका ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों पर विशेष अंक तैयार किया है, इन्हीं में आमिर खान को स्थान मिला है।

रहमान
विश्व प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर ने टाइम मैगजीन के इसी अंक में एआर रहमान पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा है, ''आज के इस मारकाट और कूटनीति वाले युग में आमिर खान जैसा साफ बात कहने वाला व्यक्ति कम ही मिलता है। वह अपनी बात का पक्का है। उनकी फिल्में व्यावसायिक रूप से सफल रही हैं और लगान को तो अकादमी अवॉर्ड के लिए भी नामांकित किया गया।''

रहमान के मुताबिक, ''वास्तव में आमिर की फिल्में अपने सामाजिक दायित्व को भी फिल्मों में पूरा करती दिखाई देती हैं। हाल ही में आया उनका टॉक शो 'सत्यमेव जयते' भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाता दिखाई दिया और उसने समाज में बदलाव की एक पहल की।''
विज्ञापन


वहीं फिल्म उद्योग में 25 साल पूरे करने वाले आमिर का कहना है कि, 'मैं बहुत खुश हूं और साथ ही आश्चर्यचकित भी। जब मैं नया था और नहीं जानता था कि कहां और कैसे मेरा कॅरियर आगे बढ़ेगा। तब मुझे कहा गया था कि एक अभिनेता का जीवनकाल पांच साल का होता है। लेकिन मुझे खुशी है कि दर्शकों ने मुझे 25 साल तक पसंद किया।'

चुनौतियों का सामना
कद छोटा होने की वजह से खुद आमिर को भी यही लगता था। 'कयामत से कयामत' तक हिट होने के बाद आमिर को फिल्में मिलने लगीं, लेकिन जल्द ही आमिर को यह समझ में आ गया कि वह दूसरे नायकों की तरह अगर रेस में शामिल होते हैं तो वाकई लंबे समय तक इंडस्ट्री में नहीं टिक पायेंगे।

लिहाजा, आमिर ने चुनिंदा फिल्में ही करने का फैसला किया। उन्होंने यह भी फैसला किया कि वह साल में केवल एक फिल्म ही करेंगे। आमिर ने इस फैसले के बाद एक बार फिर फिल्म उद्योग से जुड़े बहुत से लोगों ने सोचा कि अब आमिर इंडस्ट्री में ज्यादा समय तक नहीं टिक पाएंगे।

लेकिन सभी धारणाओं को गलत साबित करते हुए आमिर ने न केवल खुद को एक सुपरस्टार के रूप में साबित किया बल्कि एक गंभीर और संवेदनशील अभिनेता और फिल्ममेकर के रूप में भी अपनी पहचान बनाई।

'तारें जमीं पर' और 'थ्री इडियट्स' जैसी सुपर हिट देने वाले आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट के रूप में पहचाना जाने लगा।

अंतरराष्ट्रीय ख्याति
आमिर ने सिर्फ अपने प्रशंसकों को ही नहीं प्रभावित किया है बल्कि हिलेरी क्लिंटन जब भारत आई थी तो वो भी आमिर से काफी प्रभावित हुई थी और उनकी खूब प्रशंसा की थी। साथ ही आमिर इकलौते अभिनेता हैं जो कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से मिल चुके हैं।
विज्ञापन


आमिर ना ही सिर्फ टाइम पत्रिका सितम्बर 2012 के कवर पर प्रकाशित हुए थे बल्कि बॉलीवुड में से वो भारत के शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची में सबसे ऊपर है।

सभी खान में आमिर ही एक ऐसे खान हैं जो कि एक निर्देशक, अभिनेता और निर्माता भी हैं। और उन्होंने बाकायदा तीनों ही क्षेत्र में खुद को साबित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें