थ्री इडियट्स के इडियट्स तो आपको याद ही होगें। यानी आमिर खान और उसके दोस्त हरमन जोशी व आर माधवन। तो तैयार हो जाइए थ्री इडियट्स पार्ट 2 के लिए। राजकुमार हिरानी ने यह घोषणा कर दी है कि 2009 की ब्लॉक बस्टर फिल्म थ्री इडियट्स के सीवक्ल पर काम कर रहें हैं।
हिरानी ने आमिर खान, करीना कपूर, आर माधवन, शरमन जोशी और बोमन इरानी को लेकर ‘3 इडियट्स' बनाई थी। दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी इस फिल्म को सिर चढ़ाया था। और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की, वहीं फिल्म ने दर्शकों के दिलों में भी जगह बनाई। ऐसे में यह जानना बेहद दिलचस्प होगा कि थ्री इडियट्स के सिक्वल में कौन-कौन्ा से स्टार्स होंगे?
निर्देशक का कहना है कि वह इस फिल्म का सीक्वल बनाना चाहते हैं और इस पर काम कर रहे हैं। हालांकि उन्हें इसके लिए अभी और वक्त चाहिए। क्योंकि फिलहाल, उनकी फिल्म ‘पीके' 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में भी आमिर खान मुख्य किरदार में हैं।