बहन ने शेयर कीं तस्वीरें
दरअसल, आमिर खान की बहन निखत खान हेगड़े ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां जीनत हुसैन के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक में कस्टमाइज्ड टी-पॉट केक देखा जा सकता है जिस पर 'हैप्पी बर्थडे अम्मी' लिखा हुआ है। एक अन्य तस्वीर में जीनत हुसैन अपने बच्चों आमिर खान, फैसल खान, निखत और फरहत के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। आमिर बेज रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं, जबकि फैजल काले रंग का कुर्ता पहने दिख रहे हैं। अगली तस्वीर में आमिर खुशी-खुशी अपनी दोनों बहनों निखत और फरहत के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं, जो साड़ियों में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इनमें से एक तस्वीर में आमिर अपने भाई फैसल को गले लगाते हुए भी दिख रहे हैं।
Bigg Boss OTT 2: 'मैं कुछ भी संस्कृति के खिलाफ नहीं होने दूंगा...,' बिग बॉस ओटीटी 2 पर सलमान खान की दो टूक
आमिर पर कई आरोप लगा चुके हैं फैसल
बता दें कि आमिर और फैसल के बीच तकरार की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं। फैसल मीडिया से बातचीत में अपने भाई पर कई सनसनीखेज आरोप भी लगा चुके हैं। हालांकि तस्वीरों से ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच अब दूरियां खत्म हो चुकी हैं। गौरतलब है कि आमिर खान आखिरी बार 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे। इस फिल्म के फ्लॉप हो जाने के बाद अभिनेता ने एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला कर लिया था। दिल्ली के एक कार्यक्रम में उन्होंने एलान किया था कि वह परिवार को कुछ समय देना चाहते हैं, इस वजह से वह एक्टिंग से उन्होंने कुछ समय के लिए दूरी बनाई है।
Shahid Kapoor: क्या आने वाला है 'जब वी मेट' का दूसरा पार्ट? शाहिद कपूर ने इम्तियाज अली संग फिल्म पर दिया हिंट