कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही खुबसूरत सी पोस्ट शेयर की है, जिसमें कपिल अपनी पत्नी गिन्नी के साथ आमिर खान के घर पर पार्टी के लिए पहुंचे हैं।
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही खुबसूरत सी पोस्ट शेयर की है, जिसमें कपिल अपनी पत्नी गिन्नी के साथ आमिर खान के घर पर पार्टी के लिए पहुंचे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने सुपरस्टार आमिर खान को धन्यवाद दिया है। सोशल मीडिया पर कपिल की आमिर संग फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं।
आमिर खान के कपिल और गिन्नी को बुलाया अपने घर
मंगलवार को ट्रेलर लॉन्च में जहां मजाक-मजाक में आमिर खान ने कपिल शर्मा ने अपने शो में न बुलाने की शिकायत की थी। तो वहीं इस इवेंट के बाद कपिल और आमिर ने साथ में टाइम स्पेंड भी किया। इसकी एक कॉमेडियन से इंस्टाग्राम पर साझा की है।
आमिर और कपिल का गेट टुगेदर
कपिल ने सोशल मीडिया पर पत्नी गिन्नी और आमिर खान के साथ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सभी काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस दौरान कपिल ने आमिर खान को शुक्रिया भी कहा और लिखा- 'एक शानदार शाम, प्यार, हंसी, म्यूजिक, खूबसूरत मेहमाननवाज़ी के लिए थैंक्यू. क्या खूबसूरत और यादगार गेट टुगेदर था। थैंक्यू आमिर खान भाई, आप हमारे शान हो।
यह भी पढ़ें: महेश बाबू की नई फिल्म के नाम से उठा पर्दा, पहली झलक में दमदार एक्शन करते दिखे सुपरस्टार