हॉलीवुड निर्देशक रुसो ब्रदर्स इन दिनों अपनी फिल्म 'द ग्रे मैन' के प्रमोशन के लिए भारत आए हुए हैं। यह फिल्म 22 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में साउथ स्टार धनुष, रयान गोसलिंग और क्रिस इवांस मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। बीती रात मुंबई में रुसो ब्रदर्स ने इस फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर आयोजित किया गया था, जिसमें बी टाउन के सितारों ने शिरकत की थी। लेकिन आमिर खान इसका हिस्सा नहीं बन पाए थे, जिसके भरपाई उन्होंने बड़े ही शानदार तरीके से डिनर पार्टी का आयोजन करके की है।
गुजराती खाने खिलाया
दरअसल, आमिर खान को 'द ग्रे मैन' के प्रीमियर के लिए बुलाया गया था, लेकिन अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के प्रमोशन में व्यस्त होने के चलते वह इसका हिस्सा नहीं बन पाए थे। ऐसे में आमिर खान ने 'द ग्रे मैन' की पूरी कास्ट को अपने घर पर डिनर के लिए बुलाया था, जिसमें रुसो ब्रदर्स, धनुष और सभी फिल्म से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। यहां आमिर खान ने सभी को गुजराती खाना खिलाया, जिसके लिए उन्होंने बेस्ट शेफ को बुलाया था।