मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान बॉलीवुड के पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। उनका अभिनय हर किसी को पसंद आता है। लेकिन क्या आपको यह पता है कि आमिर भी हीन भावना के शिकार हो चुके हैं।
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों फिल्म लाहौर 1947 और सितारे जमीन पर को लेकर काफी व्यस्त हैं। आज आमिर की फिल्म देखने के लिए प्रशंसक बेसब्री से उनकी फिल्मों का इंतजार करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आमिर को अपनी लंबाई अपने कद से असुरक्षा रहती थी। एक इंस्टरव्यू में आमिर ने बताया कि कैसे उन्होंने दर्शकों द्वारा अस्वीकार किये जाने के डर पर काबू पाया और अपने काम को अपनाया।
विज्ञापन
अपनी लंबाई को लेकर कही थी यह बात
बॉलीवुड के सबसे मशहूर अभिनेताओं में से एक आमिर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने शुरुआती संघर्षों के बारे में बताया, खासकर अपनी लंबाई को लेकर अपनी असुरक्षा के बारे में। 5'5 इंच के अभिनेता ने कबूल किया कि शुरुआती दिनों में उनके मन में हीन भावना थी, उन्हें डर था कि उनकी लंबाई दर्शकों द्वारा उनकी स्वीकृति में रुकावत पैदा ना कर दे।आमिर ने बताया, "हां, मैंने ऐसा किया। मुझे लगता था कि अगर लोग मेरी लंबाई की वजह से मुझे स्वीकार नहीं करेंगे तो क्या होगा। यह मेरा डर था। लेकिन बाद में मुझे एहसास हुआ कि यह सब बिल्कुल भी मायने नहीं रखता। लेकिन उस समय, किसी तरह की असुरक्षा की भावना घर कर जाती है।"
नाना पाटेकर ने दिया था आमिर को दिलासा
नाना पाटेकर ने आमिर को दिलासा देते हुए कहा, "मेरे चेहरे को देखो। इस चेहरे के साथ, मैं 50 साल तक काम कर सकता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "शुरुआत में जो चीजें हमें तनाव देती हैं, बाद में हमें एहसास होता है कि ये चीजें बिल्कुल भी मायने नहीं रखती हैं। महत्वपूर्ण यह है कि आप कितनी ईमानदारी से काम कर रहे हैं और आपका काम लोगों को कैसे आकर्षित कर सकता है और उसके बाद बाकी सब कुछ महत्वहीन है।"