Secret Superstar
आमिर खान के करीबी के मुताबिक, 'फिल्म की टीम काफी समय से पार्टी की डिमांड कर रही थी। आमिर अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में व्यस्त थे जिस वजह से सेलिब्रेशन नहीं हो पा रहा था। पहले आमिर ने कहा था कि जब चीन में फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी तब वह पार्टी देंगे फिर जब फिल्म ने वह आंकड़ा पार कर लिया तो आमिर ने कहा 500 करोड़ की कमाई होने पर पार्टी करेंगे। आखिरकार अब जाकर इस फिल्म के जबरदस्त कमाई को सेलिब्रेट किया जाएगा।'