फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: आमिर खान और गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट आउटिंग पर दिखे, साथ नजर आया एक खास शख्स; देखें वायरल वीडियो

Sat, 23 Aug 2025 10:24 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आमिर खान अक्सर ही अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ नजर आते हैं। हाल ही में दोनों काे फिर साथ देखा। लेकिन इस बार उनके साथ गौरी स्प्रैट से जुड़ा एक खास शख्स भी मौजूद था। वायरल वीडियो में उस शख्स की केयर करते हुए आमिर खान नजर आए। 
विज्ञापन
गौरी स्प्रैट और आमिर खान का वायरल वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान अपनी फिल्मों के अलावा लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। तीसरी बार बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट को प्यार हुआ है। इन दिनों वह गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दाेनों को आउटिंग पर देखा गया। इस दौरान उनके साथ गौरी स्प्रैट का बेटा भी नजर आया। वायरल वीडियो में वह कैमरा देख मुस्कुराता नजर आया। 

ये खबर भी पढ़ें: Faissal Khan: ‘आमिर खान का डीएनए टेस्ट करा लो’, फैमिली कंट्रोवर्सी के बीच भाई फैसल ने किया चौंकाने वाला खुलासा 

गाड़ी में गौरी के साथ बैठा दिखा उनका छोटा बेटा

विज्ञापन

इन दिनों गौरी स्प्रैट आमिर खान को डेट कर रही हैं। लेकिन गौरी स्प्रैट का पहली शादी से छह साल का एक बेटा है। वह तलाकशुदा हैं। गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं और रीता स्प्रैट की बेटी हैं, जो बेंगलुरु के नामी सैलून चेन की मालकिन हैं। अपने बेटे के साथ ही गौरी स्प्रैट वायरल वीडियो में नजर आ रही हैं।  


 आमिर खान गौरी के बेटे की केयर करते हुए नजर आए 
वायरल वीडियो में गौरी स्प्रैट और आमिर खान गाड़ी से उतरते हैं, उनके साथ गौरी का बेटा भी उतरता है। गौरी के बेटे को आमिर अपने साथ रखते हैं, उसकी काफी केयर करते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

 

'सितारे जमीं पर' और 'कुली' में नजर आए आमिर खान
आमिर खान की पर्सनल लाइफ से हटकर उनके करियर की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म 'सितारे जमीं पर' और 'कुली' में नजर आए। 'कुली' में उन्होंने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर किया है। इस फिल्म में आमिर के अभिनय को देखकर दर्शक भी हैरान हैं। वह 'कुली' में नेगेटिव रोल में दिखे हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें