फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ नए साल के वेकेशन पर निकले आमिर खान, साथ दिखे भतीजे इमरान खान और परिवार के सदस्य

Fri, 26 Dec 2025 03:07 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट, भतीजे इमरान खान और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए छुट्टियों पर जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
आमिर खान-इमरान खान और गौरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट, भतीजे इमरान खान और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ आज मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आमिर परिवार समेत नए साल की छुट्टियां मनाने मुंबई एयरपोर्ट से रवाना हुए।
विज्ञापन

वायरल वीडियो
इस वीडियो में आमिर खान इमरान खान के साथ नजर आ रहे हैं। इमरान ने एयरपोर्ट में एंट्री से पहले चाचा के साथ फोटो खिंचवाईं। आमिर कैजुअल कपड़ों में दिखाई दिए। उन्होंने पफ जैकेट पहनी हुई है, जिससे लग रहा था कि परिवार किसी ठंडी जगह (हिल स्टेशन) जा रहा है। गौरी स्प्रैट अपने बेटे के साथ एयरपोर्ट पर आमिर के साथ दिखाई दीं।

आमिर खान की शादियां
आमिर की दोनों पूर्व पत्नियां रीना दत्ता और किरण राव से अच्छे संबंध हैं। रीना से शादी 1986 से 2002 तक चली। वे बचपन के दोस्त थे। रीना से उनके दो बच्चे हैं- जुनैद खान और इरा खान। किरण राव से 2005 में शादी हुई और 2021 में अलग हो गए। किरण से उनका बेटा आजाद है।
विज्ञापन

आमिर खान का करियर
आमिर की आने वाली फिल्मों में सनी देओल वाली 'लाहोर 1947' का निर्माण शामिल है। कथित तौर पर '3 इडियट्स' का सीक्वल भी बन सकता है। साथ ही दादासाहेब फाल्के की बायोपिक पर काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें: कियारा-सिद्धार्थ ने दी बेटी के पहले क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक, क्यूट तस्वीर साझा कर लिखा- 'लिटिल मिस क्लॉस'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें