आमिर खान प्रोडक्शन में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि फिल्म तय समय यानी 14 अप्रैल 2022 को बैसाखी के दिन ही रिलीज हो रही है। इस पोस्ट में प्रोडक्शन हाउस ने साफ किया कि फिल्म की रिलीज डेट को बदलने वाली सभी तरह की खबरें बिल्कुल गलत हैं और इसी वजह से इस तरह की खबरों पर विश्वान न करें। वहीं, आगे इस पोस्ट में प्रोडक्शन हाउस ने फैंस का धन्यवाद देते हुए कहा कि हम उन सभी का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने इस फिल्म को पूरा करने के सफर में हमारा साथ दिया है।
आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ और साउथ इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ एक ही दिन यानी 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ऐसे में ये दिन फिल्मी दुनिया के लिए काफी खास होने वाला है। बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों की भिड़ंत होती हुई नजर आएगी। दावा किया जा रहा था कि ‘केजीएफ’ की वजह से ‘लाल सिंह चड्ढा’ के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है लेकिन आमिर खान प्रोडक्शन के इस पोस्ट से साफ है कि वह साउथ इंडस्ट्री की इस फिल्म से नहीं डर रहे हैं।
‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान के साथ करीना कपूर नजर आएंगी। ये एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें आमिर खान ने सिख का किरदार निभाया है। आमिर खान की ये फिल्म हॉलीवुड की क्लासिकल फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। इस फिल्म के जरिए आमिर और करीना तीसरी बार स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगे। पहले दोनों फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ और ‘तलाश’ में साथ नजर आ चुके हैं।