मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म के लिए आमिर खान और करीना कपूर जोर-शोर से प्रमोशन में जुटे हुए हैं। कुछ दिन पहले आमिर खान ने इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए एक अनोखा तरीका निकाला था। उन्होंने लाल सिंह चड्ढा की कहानियां नाम से पॉडकास्ट शुरू किया था, जिसमें आमिर इस फिल्म की शूटिंग के दौरान के किस्से बयां करते हैं। आज आमिर खान की इस बहुचर्चित फिल्म का गाना 'मैं की करां?' रिलीज कर दिया गया है। पिछले कई दिनों से आमिर खान प्रोडक्शन हाउस की तरफ से इस गाने के संबंध में लगातार जानकारी दी जा रही थी।