फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के जश्न से पहले हॉस्पिटल पहुंचीं आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव, शेयर किया हेल्थ अपडेट

Sun, 28 Dec 2025 07:58 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kiran Rao Health Update: एक तरफ आमिर खान वेकेशन पर अपनी फैमिली और गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ कुछ दिन पहले निकले हैं। इसी बीच उनकी एक्स वाइफ और डायरेक्टर किरण राव हॉस्पिटल में एडमिट हुईं। जानिए, किरण काे क्या हुआ और अब उनकी हालत कैसी है।
विज्ञापन
आमिर खान, किरण राव - फोटो : इंस्टाग्राम@raodyness
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किरण राव ने रविवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह नए साल की पार्टी, जश्न के लिए तैयार थीं लेकिन अचानक कंडीशन ऐसी हो गई कि उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा। आखिर किरण काे क्या हुआ था? 

विज्ञापन


अपेंडिक्स की वजह से हॉस्पिटल पहुंचीं किरण
किरण राव ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘मैं यहां 2026 में पार्टी करने के लिए पूरी तरह तैयार थी, तभी अपेंडिक्स ने मुझे याद दिलाया कि थोड़ी धीमा हो जाओ। गहरी सांस लो और शुक्रगुजार रहो।’ किरण का अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ है। वह घर भी लौट आईं। 

 

नए साल को लेकर किरण राव की नई उम्मीद 
वह आगे अपनी पोस्ट में लिखती हैं, 'खैर, मुझे हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है और मैं घर वापस आ गई हूं। नए साल की आराम से शुरुआत करने के लिए तैयार हूं। 2025 मेरे और मेरे परिवार के लिए अच्छा रहा, उम्मीद है कि 2026 भी सभी के लिए अच्छा, मजेदार, प्यार से भरा होगा। और AQI भी बेहतर होगा।' 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ नए साल के वेकेशन पर निकले आमिर खान, साथ दिखे भतीजे इमरान खान और परिवार के सदस्य 
विज्ञापन


किरण राव का करियर फ्रंट 
साल 2024 में किरण राव ने फिल्म 'लापता लेडीज' निर्देशित की थी। यह फिल्म भारत की तरफ से ऑस्कर में बतौर ऑफिशियल एंट्री भी गई थी। अगले साल किरण राव एक फिल्म 'लाहौर 1947' प्रोड्यूस कर रही हैं। इसमें सनी देओल लीड रोल में हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें