आमिर खान ने हाल ही में माल्टा में 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग पूरी की है। अपने अगले शूट पर निकलने से पहले आमिर ने थोड़ा टाइम अपनी फैमिली संग बिताया।
आमिर की पत्नी किरण और बेटे आजाद संग कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें इटली में छुट्टियां मनाते वक्त खींची गई हैं। मिडडे के अनुसार आमिर अपने अगले शेड्यूल से पहले परिवार के साथ समय बिताना चाहते थे। उनके बेटे की भी अभी स्कूल की छुट्टियां चल रही हैं, इसलिए पूरा परिवार वेकेशन के लिए निकल गया।
आमिर इन तस्वीरों में 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का लुक स्पोर्ट करते दिख रहे हैं। उन्होंने नाक में स्डट और कानों में बालियां पहन रखी हैं।