आमिर खान को यूं ही नहीं मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा है, समाज को लेकर उनका रवैया ही ऐसा है कि लोग उन्हें इस नाम से पुकारते हैं। अब आमिर खान बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए मददगार बनकर आए हैं।
आमिर खान ने वहां से स्थानिय लोगों को जिस पर बाढ़ का करह बरपा है 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद की है। जल्द से जल्द वहां के हालातो को सामान्य बनाने के लिए आमिर खान सामने आए है।
कुछ ही देर पहले एएनआई से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आमिर खान ने बिहार के बाढ़ पीड़ितों को 25 लाख रुपए डोनेट किए हैं। आमिर खान ने ये चेक सीएम नीतिश कुमार के ऑफिस को कोरियर के द्वारा भिजवाया है।
पढ़ें- 3 साल तक राम रहीम के आश्रम में इस सेलेब्रिटी ने फ्री में किया काम, अब दिया चौंकाने वाला बयान
आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब आमिर खान ने ऐसे नेक काम किया है इससे पहले असम में आई बाढ़ पीड़ितों के लिए भी आमिर खान ने पैसा डोनेट किया था।
Aamir Khan donates Rs. 25 lakh to Bihar Flood victims
Read @ANI story | https://t.co/xeCKuK7g2H pic.twitter.com/g25Q1eycr8
— ANI Digital (@ani_digital) August 31, 2017