आगामी फिल्म 'पी.के.' के पोस्टर में अपनी न्यूड तस्वीर से सबको चौंकाने वाले आमिर खान कहते हैं कि यह प्रचार के लिए नहीं किया गया है। इसे 'मुख्य कला' करार देते हुए आमिर कहते हैं कि यह फिल्म की कहानी बयां करता है।
राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पी.के.' के पोस्टर में आमिर नग्न नजर आ रहे हैं। कुछ ने पोस्टर की आलोचना की और कुछ ने इसे 'प्रचार का हथकंडा' बताया।